ये आपके साथ भी जरुर होता होगा सर्दियों का मौसम आते ही सुबह बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता, गला जाम जकड़ा सा रहता है, पेट साफ नहीं होता और शरीर भी अंदर तक ठंडा महसूस करता है सही कहा न। ठंड की वजह से सर्दी-खांसी, गैस, कब्ज और आलस जैसी परेशानियाँ आम हो जाती हैं, और ऊपर से इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ने लगती है ऐसा लगता है ये मेरे साथ ही हो रहा है लेकिन सच्चाई तो ये है की ये जादा तर लोगो के साथ होता है यानि एक कॉमन प्रॉब्लम है। इसके साथ ही ठंड में दिन भर चाय-कॉफी तो पी लेते हैं, लेकिन पानी पीना अक्सर कम हो जाता है या तो मन नही करता या ध्यान ही नही रहता, जिसकी वजह से शरीर और ज्यादा सुस्त लगने लगता है।
ये तो सोचने वाली बात है अगर रोज सुबह उठते ही यही छोटी-छोटी दिक्कतें आपको परेशान करें तो पूरा दिन कैसे निकलेगा। खराब गला, नाक बंद, पेट में भारी पन, शरीर में जकड़न और कभी कभी तो जकड़न ऐसे में तो पूरा दिन बेकार सा लगता है न काम में मन और न कुछ। कई लोग तो दवा पर दवा लेते हैं, लेकिन फिर भी राहत पूरी नहीं मिलती। क्योकि आपको इसके होने का कारण पता नही होता अगर पता हो तो आप घरेलु नेचुरल तरीके से ही इसका इलाज कर सकते हो |
इसका बहुत ही आसान, सस्ता और घरेलू समाधान है सर्दियों में गर्म गुनगुना पानी पीना, हाँ आपने सही सुना। सिर्फ एक गिलास गुनगुना पानी सुबह-सुबह आपकी सभी दिक्कतों का समाधान कर सकता है यही वजह है कि पुराने लोग भी हमेशा सर्दियों में गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन इसका सही तरीका आपको पता होना चाहिए की कैसे पीना है , क्या प्रोसेस है और किसे पीना चाहिए किसे नहीं पूरी जानकारी जो आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे |
इसे भी पढ़े >> अजवाइन खाने के 5 चमक्कारी फायदे
सर्दियों में गुनगुना पानी पीने के 7 चमत्कारी फायदे
- शरीर को अंदर से गर्म रखता है : ठंड में गर्म पानी पीने से शरीर में स्लो हुए ब्लड फ्लो को एक्टिव कर देता है साथ ही शरीर में हल्की गर्माहट और ताजकी बनी रहती हैं
- सर्दी–खांसी में राहत: गर्म पानी पीने से सर्दी : खांसी के दौरान आने वाले बलगम को पिघलाने में तेज़ काम करता है गले को आराम और साफ करने में भी मदद करता हैं
- पेट साफ और पाचन मजबूत: जैसे की आप जानते हैं की ठंड के समय में digestion स्लो हो जाता है ,इस समस्या को सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से दूर किया जा सकता हैं| साथ ही आँतों की मूवमेंट को बढ़ाता है|
- वजन कम करने में मदद: अकसर GYM करने वाले सभी लोगो से अपने एक बात कॉमन सुनी होगी की रोज सुबह गर्म पानी पीने से फैट ब्रेकडाउन जल्दी करवाता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है|
- स्किन में ग्लो लाता है : ठंड में स्किन ड्राई और चेहरे पर झुरिया आने लगते हैं साथ ही स्किन वाइट हो जाती हैं गर्म पानी का सेवन इन सभी समस्यओं से आराम प्रदान करता हैं शरीर को अंदर से hydrate रखता है|
- खून का flow बेहतर करता है: गर्म पानी ब्लड को smooth circulate होने देता है जिससे की पुरे शरीर का फ्लो अच्छा करता हैं नसें रिलैक्स करता है
- बॉडी detox करता है: गर्म पानी liver-किडनी को एक्टिव कर देता है पेशाब और पसीने के जरिए waste बाहर निकालता है
❌ कब नहीं पीना चाहिए गुनगुना पानी?
- अगर acidity बहुत रहती है तो आप गर्म पानी ना पिए इसके वजह से आपके शरीर में जलन बढ़ सकता है
- गले में जलन/छाले हों तो आप गर्म पानी ना पिए इसके कारण गले में irritation बढ़ सकता हैं और अधिक नुकसान हो सकता हैं
- बहुत ज्यादा गर्म पानी गले और पेट को भारी नुकसान कर सकता हैं इसलिए गुनगुना पानी ही पीना सही होता हैं
- खाने के तुरंत बाद: अगर आप खाना खाने के तुरंत गर्म पानी या सामान्य पानी भी आपके digestion weak कर देता हैं
⭐ सही तरीका गुनगुना पानी कैसे पिएँ?
- सुबह उठते ही 1 गिलास में गुनगुना पानी धीमे-धीमे सिप लेकर पियो जिससे की आपका शरीर साफ और गैस-कब्ज कम हो जाता हैं
- दिन भर में थोड़ा-थोड़ा हर 1–2 घंटे में कुछ घूँट जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रहता है और थकान नहीं लगती
- खाने से 30 मिनट पहले : आधा गिलास गुनगुना पानी पिए जिससे digestion strong होता है और ओवरईटिंग नहीं होती
- खाने के 30–40 मिनट बाद गुनगुना पानी पीना सही रहता हैं इससे आपके पाचन रस पतले नहीं होते हैं
- नींबू/शहद मिलाकर भी पी सकते हो: हल्का गुनगुना पानी + 2–3 बूंद नींबू या 1 चम्मच शहद डिटॉक्स और weight loss में मदद करता हैं
-
क्या खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए?
हाँ, बिल्कुल, सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से पेट साफ रहता है,
पाचन बेहतर होता है और शरीर दिनभर हल्का लगता है। -
कितना गर्म होना चाहिए?
इतना गर्म कि आराम से पिया जा सके। न ज्यादा खौलता हुआ, न ठंडा। बस हल्का-सा गुनगुना वैसे ही जैसे नहाने से पहले पानी चेक करते हैं।
-
दिन में कितनी बार पीना सही है?
2–3 बार काफी है। सुबह खाली पेट, खाने के 30–40 मिनट बाद, रात को सोने से पहले (जरूरत हो तो)
-
क्या इससे वजन कम होता है?
अकेले पानी से वजन नहीं घटता
1. लेकिन गुनगुना पानी फैट कम करने में मदद करता है
2. भूख कंट्रोल करता है
3. मेटाबॉलिज़्म थोड़ा तेज करता है
4. जिससे वजन घटाने में सपोर्ट मिलता है। -
सर्दी-खांसी में फायदा करता है या नहीं?
हाँ, बहुत फायदा करता है। गुनगुना पानी गले को आराम देता है, बलगम ढीला करता है और जुकाम में राहत देता है।

Leave a Comment