नमस्ते दोस्तों! क्या आप मध्य प्रदेश (MP) में रहते हैं? क्या आप या आपके परिवार में कोई दिहाड़ी मजदूरी करता है, खेतों में काम करता है, या कोई छोटा-मोटा काम करके अपना घर चलाता है?
अगर हाँ, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत काम की है।
मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब और मजदूर परिवारों की मदद के लिए संबल कार्ड योजना शुरू की थी। अब इस योजना को और बेहतर बनाकर संबल कार्ड 2.0 के नाम से फिर से शुरू किया गया।
इस पोस्ट में हम जानेंगे कि संबल कार्ड 2.0 के क्या-क्या फायदे हैं, इसका लाभ किन लोगों को मिलेगा, और इसके लिए आवेदन कैसे करना है। इसलिए पोस्ट को आखिर तक ज़रूर पढ़ें।
संबल कार्ड 2.0 के क्या फायदे है ?
1. शिक्षा में मदद :
अगर आपके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, तो सरकार उनकी पढ़ाई में आर्थिक मदद करती है। संबल कार्ड धारक के बच्चे जब 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं पास करते हैं, तो सरकार ₹5,000 से ₹12,000 तक की राशि सीधे बैंक खाते में भेजती है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बीच में नहीं रुकती और वे आगे पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
2. गर्भवती महिलाओं के लिए मदद:
अगर संबल कार्ड किसी महिला के नाम है या कार्ड धारक की पत्नी गर्भवती है, तो सरकार ₹16,000 की आर्थिक मदद देती है। इसमें पहले ₹4,000 गर्भावस्था के दौरान और बाकी ₹12,000 बच्चे के जन्म के बाद मिलते हैं। यह लाभ पहले दो बच्चों तक मिलता है और बच्चे का जन्म सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पताल में होना चाहिए।
3. सामान्य मृत्यु पर सहायता:
अगर किसी कारण से संबल कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को सरकार ₹2,00,000 की आर्थिक मदद देती है। घर के कमाने वाले सदस्य के न रहने पर यह राशि परिवार के लिए बड़ा सहारा बनती है।
4. दुर्घटना में मृत्यु पर सहायता:
अगर संबल कार्ड धारक की मौत किसी हादसे में होती है, तो उसके परिवार को ₹4,00,000 की सहायता दी जाती है। यह सामान्य मृत्यु पर मिलने वाली राशि से दोगुनी होती है, ताकि परिवार को मुश्किल समय में ज्यादा मदद मिल सके।
5. अपंग होने पर सहायता:
अगर काम करते समय या किसी हादसे में संबल कार्ड धारक पूरी तरह अपंग हो जाता है और काम करने लायक नहीं रहता, तो सरकार ₹2,00,000 की मदद देती है। अगर वह आंशिक रूप से अपंग होता है, यानी कुछ काम कर सकता है, तो ₹1,00,000 की सहायता मिलती है।
6. अंतिम संस्कार के लिए सहायता:
संबल कार्ड धारक की मृत्यु होने पर परिवार को अंतिम संस्कार के लिए ₹5,000 की तुरंत आर्थिक मदद दी जाती है। ताकि गरीब परिवार को इस समय पैसों की परेशानी न हो।
7. बिजली बिल में छूट:
संबल कार्ड धारकों को बिजली के बिल में सरकार राहत देती है। यानी कम दर पर बिजली मिलती है, जिससे हर महीने बिजली का खर्च थोड़ा कम हो जाता है।
8. मुफ्त इलाज की सुविधा:
संबल कार्ड धारकों को आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ मिलता है। इसके तहत परिवार को ₹5,00,000 तक का मुफ्त इलाज सरकारी और कई निजी अस्पतालों में कराया जा सकता है। बड़ी बीमारी आने पर यह सुविधा परिवार को आर्थिक परेशानी और कर्ज से बचाने में मदद करती है।
1. संबल कार्ड 2.0 क्या है?
संबल का पूरा नाम है – मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना।
यह मध्य प्रदेश सरकार की एक बड़ी योजना है, जो उन मजदूरों और कामगारों के लिए है जिनकी कोई पक्की नौकरी नहीं है। जैसे दिहाड़ी मजदूर, खेतों में काम करने वाले, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, रिक्शा चलाने वाले, या दूसरे छोटे-मोटे काम करके अपना घर चलाने वाले लोग। जिन लोगों को EPF या ESI जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं, उनके लिए यह योजना शुरू की गई थी।
संबल योजना की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसके बाद इसे 2022 में और अपग्रेड करके संबल 2.0 के नाम से सुरु किया गया।
इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले मजदूरों को संबल कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड की मदद से वे सरकार की कई योजनाओं और सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
2. संबल 1.0 और संबल 2.0 में क्या फर्क है?
| विषय | संबल 1.0 | संबल 2.0 |
| शुरुआत | 2018 | 2020 |
| पंजीकरण प्रक्रिया | ऑफलाइन | ऑनलाइन + ऑफलाइन |
| लाभार्थी पहचान | मुश्किल थी | आधार से जुड़ी, आसान |
| बिजली बिल छूट | थी | और बेहतर हुई |
| डेटा पारदर्शिता | कम | ज्यादा, पोर्टल पर उपलब्ध |
| नई सुविधाएं | सीमित | ज्यादा फायदे जोड़े गए |
3. संबल कार्ड 2.0 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- ऐसे मजदूर या कामगार होने चाहिए जिनकी कोई पक्की नौकरी नहीं है। जैसे: दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, घरों में काम करने वाले, खेतों में मजदूरी करने वाले, मिस्त्री, बढ़ई, धोबी, नाई आदि।
- गरीबी रेखा (BPL) के तहत आने वाले परिवार से होना चाहिए।
- परिवार की सालाना आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए। (कुछ श्रेणियों के लिए अलग नियम हो सकते हैं।)
- आवेदक इनकम टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए।
कौन आवेदन नहीं कर सकता?
- सरकारी नौकरी करने वाले लोग।
- इनकम टैक्स भरने वाले लोग।
- जिन लोगों की पक्की नौकरी है और उन्हें PF या ESI जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
4. संबल कार्ड 2.0 के लिए जरूरी दस्तावेज
| दस्तावेज | क्यों चाहिए |
| आधार कार्ड | पहचान और पते के लिए |
| समग्र आईडी | MP में जरूरी पहचान |
| BPL राशन कार्ड (अगर हो) | गरीबी प्रमाण |
| मोबाइल नंबर | OTP वेरिफिकेशन |
| बैंक पासबुक | सहायता राशि के लिए |
| पासपोर्ट साइज फोटो | आवेदन के लिए |
| जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) | विशेष श्रेणी के लिए |
5. संबल कार्ड 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें?
संबल कार्ड 2.0 के लिए आवेदन आप 2 तरीके से कर सकते है ऑनलाइन और ऑफलाइन जो इस प्रकार है :
ऑनलाइन तरीका:
Step 1: सबसे पहले MP सरकार की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाएं
Step 2: इसके बाद “नया पंजीकरण” या “श्रमिक पंजीयन” पर क्लिक करना।
Step 3: अब अपनी PPP ID (Family Id) या समग्र आईडी डालें।
Step 4: इसके बाद OTP से वेरिफाई करना होगा।
Step 5: अब सभी जानकारी और दस्तावेज अपलोड कर लेना है।
Step 6: सभी जानकारी सही सही भरें और दोबारा चेक जरुर कर लेना
Step 7: इतना करने के बाद फॉर्म Submit करें और रसीद (Acknowledgement) सेव करें।
ऑफलाइन तरीका:
- अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, या नगर पालिका के दफ्तर जाएं।
- वहाँ संबल कार्ड के लिए फॉर्म भरें।
- दस्तावेज जमा करें।
- वेरिफिकेशन के बाद कार्ड बन जाएगा।
ध्यान रखें : पंजीकरण के बाद आप sambal.mp.gov.in पर जाकर Status Check कर सकते है।

Leave a Comment